राजपूत करणी सेना की न्यायाधिकार महासभा 23 सितम्बर उदयपुर में,गांव -गांव पीले चावल रखकर दिया निमंत्रण
उदयपुर, करण सिंह सिसौदिया । श्री राजपूत करणी सेना द्वारा 23 सितम्बर दोपहर 12 बजे गांधी ग्राउंड में न्यायाधिकार महासभा आयोजित होगी। सलूंबर तहसील अध्यक्ष उदय सिंह के नेतृत्व में सामूहिक टीम ने गांव गांव में पोस्टर विमोचन किया गया। प्रमुख मांगो में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने , क्षत्रिय कल्याण बोर्ड का गठन, टी एस पी क्षेत्र में सामान्य वर्ग को पंचायती राज ने आरक्षण,राजस्थानी भाषा को राजभाषा का दर्जा,आरक्षण में 10 से बढ़ाकर 14 करने,पत्रकार सुरक्षा कानून लागू, आगनवाड़ी महिलाओं के भत्ते को बढ़ाना सहित 17 सूत्रीय मांगो के किए महा रैली निकाली जाएगी। 23 सितम्बर को आहूत न्यायाधिकार महासभा को लेकर बुधवार को मेथोड़ी, मंगरा थोरी, वानिया थोरी,झुनिझर, नईझर,जावद, अदवास, रुनीजा,वसु,जगत आदि गांवों में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने मीटिंग कर महासभा में पधारने के लिए पोस्टर विमोचन किया गया।
