शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया
सराड़ा,विनोद मेघवाल । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाल सराड़ा में शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया।प्रधानाचार्य धर्म कुमार मीणा ने सर्व पल्ली डॉ.राधा कृष्ण के जीवन पर आधारित प्रेरक प्रसंग उदाहरण सहित जानकारी प्रदान की दुर्गेश विनय मीणा व्याख्याता के नेतृत्व में बालकों ने विधिवत रूप से शिक्षण कार्य कराया। वेलचंद कलाल वरिष्ठ अध्यापक के मार्ग दर्शन में बालकों ने समय विभाग चक्र बनाकर कक्षावार शिक्षण कार्य कराया। तत् पश्चात समीक्षा कर सभी बालकों का अभिनन्दन किया गया। हेमलता बालिका को सर्व श्रेष्ठ शिक्षिका के रुप में सम्मान बालकों दवारा सम्मान किया गया।इस अवसर पर पन्नालाल मीणा व हंसा बुनकर ने मतदाता जागरूकता अभियान के बारे में मत डालने की विधि बताई। बालको में प्रधानाचार्य प्रकाश मीणा,उपप्राचार्य रोशन मीणा, शिक्षक हेमलता,निशा, गोर्धन, ललिता, सुनीता, रमेश, देवीलाल,ईसराल,नरेश, विपिन मीणा ने शिक्षण कार्य कराया ।इस अवसर पर ब्रह्मानन्द, सविता,हेमन्त कुमार, रुपलाल, दयाशंकर प्रजापत,गजेन्द्र चतुर्वेदी,मगन रामचन्द्र, अमृत मीणा उपस्थित थे!
