सुरफलाया के अभिभावकों ने किया शिक्षकों का सम्मान
गिर्वा,विनोद मेघवाल । शिक्षक दिवस पर राज्य व केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा, सामाजिक व अन्य क्षेत्र में शिक्षकों द्वारा की गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित किया जाता है। सम्मानित होने वाले शिक्षको को स्वयं अपना पूरा बायोडेटा व फाइल तैयार कर ऑनलाइन व ऑफलाइन विभाग के पास पहुचानी पड़ती है। उसके बाद वह फाइल ब्लॉक, जिला, राज्य स्तर तक पहुंचती है। साथ ही उस शिक्षक को एडी से चोटी तक जोर लगाना पड़ता है,अपने द्वारा किये गए कार्यो को विभाग को बताने के लिए,परंतु आज महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सुरफलाया ग्राम पंचायत चनबोरा,पंचायत समिति गिर्वा,उदयपुर के अभिभावकों ने शिक्षक दिवस पर एक ऐसा उदहारण प्रस्तुत किया जिसकी सरकारी विद्यालय का शिक्षक कभी कल्पना भी नहीं कर सकता है। शिक्षकों द्वारा बालकों व विद्यालय के लिए किए जा रहे शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक व भौतिक कार्यों से प्रभावित होकर स्वयं प्रेरित हो के शिक्षकों की उनके बच्चो के सामने प्रार्थना स्थल पर ही तिलक लगा उपरना ओढ़ाकर आरती कर सम्मान किया शिक्षक साथी कुछ समझ पाते उसके पहले बच्चो ने Happy Teacher’s Day बोलकर तालियां बजाई।
यह कहा जा सकता है कि यदि सरकारी शिक्षक पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से अपने व्यवसाय के प्रति समर्पण भाव से कार्य करे तो ग्रामवासी उनका सम्मान करने में कही पीछे नहीं रहते ओर यह सम्मान राज्य व राष्ट्रीय सम्मान से भी बड़ा होगा जो बिना किसी सिफारिश से मिलता है शिक्षक भेरूलाल कलाल, सीमा चौधरी, कनक जोशी,पारुल माहेश्वरी, प्रीति त्रिवेदी ,जीनल दवे मौजूद रहे ।
