मावली कांग्रेस कार्यकर्ता व दावेदार की गुजरात विधायक ने लिया फिड बेक

मावली,ओमप्रकाश सोनी । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक गुजरात के अमरेली जिले के सावरकुंडला विधानसभा के कांग्रेस विधायक प्रताप भाई दुधात आज राजीव गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय मावली में कांग्रेस कार्यकर्ताओ से मिले ।जिसमे मावली विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षक के सामने बंद कमरे में अपनी अपनी राय रखी। इसके साथ ही दावेदारो ने भी पर्यवेक्षक से मिलकर अपनी बात रखी। पर्यवेक्षक ने सभी कार्यकर्ताओं व दावेदारों को कहा कि सभी मिलकर मावली विधानसभा से कांग्रेस को जिताए। इस बार पुनः राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनाए । इस दौरान दावेदारों से प्रधान पुष्कर लाल डाँगी,गोपाल सिंह चौहान, जीत सिह चुण्डावत, गोवर्धन सिह चौहान, कामिनी गुर्जर, सुरेश सुथार, राजेन्द्र कुमार गोखरू,कमल डाँगी,लव पुरोहित, निरंजन चौधरी सहित कई कार्यकता भी मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!