पुलिस जवानों को राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ने बांधा रक्षा सूत्र,थाना अधिकारी नीतू का किया स्वागत
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरभि मेनारिया धींग ने बताया हिरण मंगरी थाना क्षेत्र के सभी जवानों को रक्षा सूत्र बांध कर रक्षा बंधन पर्व मनाया।थानाधिकारी नीतू राठौड़ को उपर्णा और मंच की और से महिला अधिकारी को शील्ड भेंट की गई मंच प्रभारी नंदिनी बख्शी,सह मंत्री पिंकी शर्मा ,ज्योति अग्रवाल इस अवसर पर मौजूद रही। सभी जवानों ने बड़े उत्साह से रक्षा सूत्र बँधवाते हुए ,उदयपुर में शांति ,अपराध मुक्त करने का वचन सभी मंच बहिनों को दिया। संस्थापक ,अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका शर्मा ने सभी मंच बहिनों को रक्षा बंधन की बधाई प्रेषित करी।
