राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम 2 सितंबर को मनाया जाएगा
भींडर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला भींडर की ओर से आगामी 2 सितंबर शनिवार दोहपर 3:30 बजे रामद्वारा में रक्षाबंधन उत्सव आयोजन होगा इसको लेकर शुक्रवार रात्रि को पाल वाले हनुमान मंदिर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी स्वयंसेवकों के साथ बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में कार्यक्रम को समाजोत्सव के रूप में मनाने को लेकर चर्चा हुई। पूरे नगर को पांच बस्तियों में बांट कर स्वयंसेवकों की टोलिया बनाकर समस्त हिन्दू समाज के घर-घर पर जाकर पीले चावल व आमंत्रण पत्र वितरण किये जायेंगे तथा सभी को जिम्मेदारियां दी गई। इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक सरस्वती दीदी का सानिध्य प्राप्त होगा। इस अवसर पर नगर के सभी स्वयंसेवक बैठक में मौजूद रहे।
