विधायक पीसी बरांडा ने भाजपा कुराबड़ मण्डल के पदाधिकारियों के साथ किया चुनावी मंथन

भींडर । गुजरात से वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आए विधायक पीसी बरांडा ने भाजपा कुराबड़ मण्डल के पदाधिकारियों के साथ चुनावी मंथन किया। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर के मार्गदर्शन प्रदान किया। इस बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारियों, कुराबड़ मण्डल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष व महिला मोर्चा, पूर्व जनप्रतिनिधि एवं जनसंघ कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बैठक लेकर मंथन किया। गुजरात से आए विधायक बरांडा ने वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाने के लिए अभियान शुरू किया। इस दौरान विधायक बरांडा के समक्ष सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलाने का संकल्प लिया। इस दौरान वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनावी कार्य योजनाओं व संगठन की मजबूती को लेकर के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। गुजरात के विधायक ने वल्लभनगर क्षेत्र में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अभी से तैयारियो में जुट जाने का आव्हान किया। वही वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की स्थिति के बारे में भी पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से जानकारी ली। इस अवसर कुराबड मंडल अध्यक्ष गंगाराम डांगी, प्रधान प्रतिनिधि देवीलाल मीणा, जिला परिषद सदस्य मदन सिंह कृष्णावत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष नत्थे खान पठान, जिला मंत्री बसंती देवी मीणा, पंचायत समिति सदस्य भैरूलाल पटेल, फीला सरपंच नानालाल मीणा, कुराबड़ मंडल महामंत्री दरजान सिंह के साथ मण्डल प्रभारी, जनप्रतिनिधि, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, महिला मोर्चा, पूर्व जनप्रतिनिधि के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर भाजपा को जीताने का संकल्प लिया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!