राजस्थान निजी सहायक संवर्ग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष और प्रवक्ता गिरिश जैन का जिला महासंघ द्वारा भव्य स्वागत 

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान निजी सहायक संवर्ग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमण पारीक एवं महासंघ प्रवक्ता गिरिश जैन बुधवार को उदयपुर पहुँचे। प्रदेश पदाधिकारियो के उदयपुर संरक्षक देवेन्द्र सिरोया एवं वरिष्ठ निजी सचिव राधेश्याम शर्मा की उपस्थिति में राजस्थान निजी सहायक संवर्ग महासंघ जिला अध्यक्ष मांगीलाल मेनारिया, महामंत्री चन्द्रेश जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव लोचन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, सदस्य सोहनलाल मेनारिया सहित सतीश गुप्ता, रामलाल पटेल, कुलदीप सिंह चूण्डावत, हरि प्रसाद आमेटा शिखर पाठक, पीयूष सुखवाल ने पगडी, मालाऐं एवं उपरणा ओढाकर उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष गुरुवार को हरिशचन्द्र माथुर लोक प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर में नवनियुक्त निजी सहायक ग्रेड द्वितीय के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे संवर्ग सदस्यों को सम्बोधित करेगें तथा प्रदेश प्रवक्ता गिरीश जैन महासंघ द्वारा किये गये अब तक के संवर्ग हित के प्रयासों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालेगे। संवर्ग के जिला अध्यक्ष मांगीलाल मेनारिया ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष रमण पारीक संवर्ग के पाँच पदौन्नतियों के अवसर हेतु राज्य सरकार से मॉग कर रखी हैं जिसे मुख्य निजी सचिव पांचवी पदौन्नति का पद सृजन करने की माँग विचाराधीन हैं। इससे संवर्ग में अन्य संवर्गो की भांति सम्पूर्ण सेवाकाल में पाँच पदौन्नतियों के अवसर प्राप्त होगें। प्रदेश अध्यक्ष एवं महासंघ प्रदेश प्रवक्ता के उदयपुर पहुँचने पर जिला शाखा उदयपुर के पदाधिकारियो एवं संरक्षक मण्डल में खुशी एवं नई उर्जा का संचार हुआ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!