नर्सेज की महारैली 25 अगस्त को जयपुर में

उदयपुर । राजस्थान नर्सिंग संयुक्त संघर्ष समिति उदयपुर द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश व्यापारी आंदोलन के तहत 18 जुलाई से निरंतर धरना प्रदर्शन एवं गेट मीटिंग आयोजित की जा रही है। जिलाध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष ने बताया कि आज 36वें दिन गेट मीटिंग ओपीडी परिसर के बाहर आयोजित की गई, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चर्चा की गई और 25 अगस्त को जयपुर में होने वाली महा रैली की तैयारी के बारे में अवगत कराया गया। महा रैली में राजस्थान के गांव गांव ढाणी ढाणी से लगाकर जिला अस्पताल तक के करीब 50 हजार नर्सेज इस महारैली में भाग लेंगे। संभागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि गेट मीटिंग में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत आमेटा, जिला अध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष, संरक्षक रमेश मीणा ने संबोधित किया। ग्रामीण जिला अध्यक्ष कुंदन मेनारिया के सानिध्य में पीएचसी,सीएचसी एवं सैटेलाइट अस्पतालों में गेट मीटिंग आयोजित की जा रही है और 25 अगस्त को जयपुर महा रैली की तैयारी जोरों पर है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!