मावली : चंद्रयान-3 की सफलता के लिए किया हवन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी।
मावली,ओमप्रकाश सोनी । चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग के बाद पूरे भारतवर्ष में हर्ष का माहौल है,भारत देश के इस ऐतिहासिक पल को विश्व भर में लाखों लोगों ने लाइव देखा वही उदयपुर जिले में भी चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न चरम सीमा पर रहा। मावली उपखंड क्षेत्र के मावली सत्य नारायण भगवान के मन्दिर पर हवन किया इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ता सहित चौराहे पर आतिशबाजी कर मिठाई खिलाकर सभी को बधाई दी।आसपास के गांव में युवाओं ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग को सोशल मीडिया से लाइव देखा ओर सफल होने पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया युवाओं ने बताया कि अब भारत देश आगे बढ़ रहा है। और इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 के माध्यम से चंद्रमा पर तिरंगा फहराकर पूरे देश को गर्व महसूस करवाया है।
