मावली विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस विधायक के दावेदारों ने आवेदन जमा करवाए
मावली,ओमप्रकाश सोनी । विधानसभा में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मावली व खेमली के सयुक्त तत्वाधान में दिनांक 23 अगस्त को राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय आवेदन लिए गए। जिसमे मावली विधानसभा प्रभारी रवि जोशी की अध्यक्षता में टिकिट दावेदारों के आवेदन लिए गए। मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू ने बताया कि विधानसभा (154) से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने आवेदन जमा करवाए । जिसमे कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए। प्रधान पुष्कर लाल डाँगी,राज्यमंत्री जगदीश राज श्रीमाली, गोपाल सिंह चौहान, जीत सिंह चुण्डावत,नरेन्द्र कुमार चण्डालिया, राजेन्द्र कुमार गोखरू,सुरेश सुथार, महेश त्रिपाठी,मोहन लाल चौधरी, कामिनी गुर्जर, निरंजन चौधरी,कमल डाँगी,लव पुरोहित,भंवर लाल गुर्जर,गोवर्धन सिह चौहान ने आवेदन किए।
