मेनार राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल में जल मंदिर निर्माण हेतु भामाशाह ने 21 हज़ार रुपये की सहयोग राशि दी
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम मेनार के छात्र-छात्राओं को अब स्वच्छ पेयजल मिलेगा। भामाशाह प्रेरक गणपतलाल मेनारिया की प्रेरणा से भामाशाह कमलाशंकर एकलिंगदासोत पिता सूरजमल के द्वारा स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करते हुए स्कूल में जल मंदिर निर्माण हेतु मंगलवार को 21000/- इक्कीस हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता बैरवा ने बताया कि स्कूल में पूर्व में छात्र-छात्राओं के लिए पेयजल की व्यवस्था थी, लेकिन यह पानी पर्याप्त नहीं था। छात्र-छात्राओं की संख्या ज्यादा होने के कारण इसमें पर्याप्त मात्रा में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाती थी। इसलिए भामाशाह प्रेरक गणपतलाल मेनारिया के द्वारा भामाशाह से संपर्क कर उन्हें प्रेरित किया गया। भामाशाह का प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता बैरवा और विद्यालय स्टाफ वरिष्ठ अध्यापक राधाकृष्ण टिकमावत, वरिष्ठ अध्यापक ओमप्रकाश मेनारिया, वरिष्ठ सहायक बंशीलाल मेनारिया, कनिष्ठ सहायक पवन कुमार जांगिड़ आदि ने भामाशाह कमलाशंकर एकलिंगदासोत का मंगलवार को विद्यालय में उपरणा व स्मृतिचिन्ह प्रदान कर अभिवादन किया और आभार जताया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अभिभावक मोहनलाल गंगारामोत, सेवानिवृत्त व्याख्याता जगदीशचंद्र कानावत, भेरूलाल ठाकरोत एवम समस्त स्टॉफ सदस्य उपस्थित थे। भामाशाह प्रेरक गणपतलाल मेनारिया का भी आभार व्यक्त किया गया।
