भींडर ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ओलिंपिक खेलों का समापन:विजेता खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित
विजेता खिलाड़ियों व पत्रकारों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । उपखण्ड भींडर के अमरपुरा खालसा में राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक खेल प्रतियोगिता का मंगलवार को समारोह समापन हुआ। इस समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सूरजमल मेनारिया (वर्तमान सरपंच सालेड़ा),ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मेनारिया ( पंचायत समिति सदस्य वाना) थे।अध्यक्षता विशिष्ट अतिथि cbeo ,ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार बडाला,सरपंच अमरपुरा गोपाल लाल जणवा ,गोपाल सुथार समाजसेवी, छोगा लाल जाट समाजसेवी, दाड़म चंद जणवा समाजसेवी,राजेंद्र चौबीसा प्रिंसिपल अमरपुरा,जगदीश सुथार समाज सेवी ,विधायक प्रतिनिधि सोहन लाल खटीक थे।,ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार बडाला ने कहा कि भींडर ब्लॉक में 29 ग्राम पंचायत ने भाग लिया । प्रत्येक पंचायत में से ऐसे ऐसे खिलाड़ी ऊभर कर सामने आए ओर ।ओर खेल- खेल की भवनाओं से खेलना ही महत्वपूर्ण है । सभी खिलाड़ियों ने खेल – खेल की भावनाओं से खेला और सर्वश्रेष्ठ है।
पुरुष वर्ग कब्बडी में विजेता टीम सालेड़ा,पुरुष वॉलीबाल में विजेता टीम अमरपुरा खालसा,क्रिकेट में विजेता टीम सालेड़ा ,रस्सा कशी में विजेता टीम अमरपुरा जागीर,शूटिंग बाल में विजेता टीम चारगदिया, टीमों एवम उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा पारितोषिक वितरण किया गया। 6 दिवसीय प्रतियोगिता में गांव के समाज सेवियों द्वारा प्रतिदिन खिलाड़ियों एवम मेहमानों के लिए भोजन व्यवस्था की गई।प्रतियोगिता में सेवा देने वाले राजकीय कर्मचारी रमेश खटीक अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ,नरेश धोबी,विजय लाल मेनारिया,शांति लाल चौबीसा,भगवती लाल सालवी व बुद्धि प्रकाश पारासर,राजेश कुमार गर्ग, भगवान लाल शर्मा, कन्हैया लाल मेनारिया आदि कार्मिकों व पत्रकारों का ग्रामवासियों की और से सफल आयोजन के लिए अभिनंदन किया गया। वॉलीवाल में अमरपुरा टीम के विजेता होने पर ग्राम वासियों ने पूरी टीम का अभिनंदन कर जिला स्तर पर खेलने की बधाई व शुभकामनाएँ दी गईं।कार्यक्रम का संचालन लीलाशंकर चौबीसा शा.शि ने किया।
ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रप्रकाश और अधिकारियों ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण किए।
