सारंगपुरा भींडर पंचायत की 411 वरिष्ठ महिलाओ ने महाकाल व पशुपतिनाथ भगवान किए अद्भुद दर्शन
भोलेनाथ की आराधना करने महिलाओं में उमड़ा आस्था का सैलाब, झाला का प्रकट किया आभार
भींडर । वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के संकल्प व अनूठी पहल से विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ मातृशक्तियों को निःशुल्क देव-दर्शन करवाए जारहे है। सावन मास में विधानसभा क्षेत्र के सारंगपुरा भींडर पंचायत से वरिष्ठ मातृशक्ति उत्साह के साथ महाकाल एवं पशुपतिनाथ भगवान के द्वार पहुंची। प्रभारी झाला द्वारा करवाई जारही नि:शुल्क तीर्थयात्रा में सारंगपुरा भींडर पंचायत से 411 वरिष्ठ महिलाओ ने अटूट श्रद्धाभाव के साथ महाकाल धाम एवं पशुपतिनाथ भगवान के दर्शनो का शौभाग्य प्राप्त किया। प्रभारी हिम्मत सिंह झाला द्वारा वरिष्ठ मातृ शक्तियों के दर्शन से लेकर खाने-पीने व ठहरने के लिए संपूर्ण व्यवस्था करवाई गई। वरिष्ठ मातृशक्ति तीर्थयात्रा को लेकर के अभी तक 24529 वरिष्ठ महिलाओं ने निःशुल्क देव-दर्शन कर लिए हैं।
भींडर नगरपालिका की 471 वरिष्ठ महिलाएं 8 बसों में सवार होकर यात्रा पर हुई रवाना
वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की भींडर नगरपालिका से बड़ी तादाद में महिलाओं को देव-दर्शन के लिए रवाना किया गया। भींडर नगरपालिका से 8 बसों में सवार होकर 471 वरिष्ठ मातृशक्तियो को महाकाल धाम एवं पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए निःशुल्क यात्रा पर रवाना किया। इस दौरान विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला, विधानसभा संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा, गुजरात से आए विधायक पीसी बरंडा, यात्रा संयोजक भगवती लाल मेनारिया, ओंकार लाल वालिया, ओबीसी जिला महामंत्री लालूराम गाडरी, विधानसभा चुनाव प्रभारी करण सिंह राव, भींडर मंडल नगर अध्यक्ष चमन सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हीरालाल पंड्या, सुरेश कंठालिया, सवाई लाल, मण्डल महामंत्री विजय लाल जंतुरिया, गजेंद्र मेहता, कृष्ण गोपाल मूंदड़ा, विनोद कुमार, युवा मंडल अध्यक्ष राहुल जैन, कानोड़ मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली, भींडर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, मेनार मंडल अध्यक्ष विजय लाल मेनारिया, पंचायत समिति सदस्य भरत कुमार व्यास, दिग्विजय सिंह झाला, रतन सिंह राठौड़, कालू लाल मीणा एवं समस्त बूथ अध्यक्षो के साथ क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा से स्वागत कर सभी महिलाओं को निःशुल्क तीर्थयात्रा पर रवाना किया। नि:शुल्क देव-दर्शन तीर्थ यात्रा का 66वां चरण पूरा हो गया है। वही 67वें चरण मे भींडर नगरपालिका से कुल 8 बसों में सवार होकर 471 वरिष्ठ मातृशक्तियो को महाकाल व पशुपतिनाथ भगवान के दर्शन के लिए रवाना किया गया। क्षेत्र की सभी वरिष्ठ मातृ शक्तियों ने तीर्थयात्रा को राजनीतिक भेदभाव से परे मानते हुए अपना अपार समर्थन दिया है।
