मेनारिया दर्पण न्यास प्रतिभा सम्मान समारोह- 2023

उदयपुर ।  मेनारिया दर्पण न्यास, उदयपुर द्वारा मेनारिया समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह- 2023 चित्रकूट नगर स्थित छात्रावास निर्माण स्थल पर आयोजित किया गया |प्रतिभा सम्मान समारोह 256 विद्यार्थीगण को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया | जिसमें दसवीं ओर बारहवी के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम दस दस विद्यार्थियों को एक-एक हजार नकद राशि के साथ सम्मानित किया गया | संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रथम 3 छात्र छात्राओं को क्रमशः 2100, 1500 और 1100 की राशि से सम्मानित किया गया । 12वीं कक्षा में भौतिक शास्त्र रसायन शास्त्र और गणित में अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम 3 छात्र छात्राओं को क्रमशः 2100, 1500 और 1100 की राशि से सम्मानित किया गया। साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य हेतु समाज सेवी विजय लाल जी दावोत मेनार को 5000 की नकद राशि के साथ सम्मानित किया गया। न्यास के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मेनारिया समाज जनों से आग्रह किया की छात्रावास निर्माण में प्रत्येक गांव के सहयोग से एक एक कमरे का निर्माण करावे । साथ ही इस आयोजन में कई भामाशाह ने सहयोग राशि की प्रदान की। इस कार्यक्रम में न्यास के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मेनारिया, उपाध्यक्ष ओंकार लाल मेनारिया, समारोह के अध्यक्ष जसराज मेहता, मुख्य अतिथि प्रभु लाल जोशी, विशिष्ट अतिथि हुक्मीचंद सागावत, न्यायाधीश हरीश मेनारिया, त्रिभुवन लाल पानेरी, फतेह लाल मेनारिया उपस्थिति थे। कार्यक्रम का संचालन रवि शंकर मेहता सचिव न्यास ने किया। इस आयोजन में शंकर लाल मेनारिया डायरेक्टर जनरल नीति आयोग का महत्वपूर्ण योगदान रहा

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!