ऋषभदेव : ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2023 के दूसरे दिन आयोजित हुये मनोरंजक खेल

ऋषभदेव,शुभम जैन ।  राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता 2023 के दिन कई मनोरंजक खेल आयोजित हुये। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतीश चन्द्र जैन ने बताया कि सुदूर गांवों से कई लोग इन प्रतियोगिताओं को देखने के लिये आ रहे है। धीरे-धीरे मैच का आनंद बढता जा रहा है।

नन्हा खिलाड़ी परिचय करते हुए

 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  की दूरदृष्टिता अब मैदान में नजर आने लगी है। प्रतियोगिता के प्रधान निर्णायक रतनलाल कलाल ने बताया कि दूसरे दिन के मैच वॉलीबॉल पुरूष में गुमानपुरा, माण्डवाफला, पिपली अ, मसारो की ओबरी, घोडी और गडावत विजेता रहे। कबड्डी पुरूष में जलपका, श्यामपुरा, गरनाला कोटडा, गडावत, कोजावाडा, पादेडी, कटेव, भूधर, पिपली ब, कागदर भाटिया और रजोल विजेता रहे। टेनिस बॉल क्रिकेट पुरूष में ढेलाणा, चिकला, पिपली अ, माण्डवाफला और गुमानपुरा विजेता रहे। शूटिंगबॉल पुरूष में कागदर भाटिया, भूधर, मसारो की ओबरी और नलापिपला विजेता रहे। फुटबॉल पुरूष मे जलपका, माण्डवाफला और कानुवाडा विजेता रहे। वॉलीबॉल महिला में माण्डवाफला, कागदर भाटिया, परेडा और घोडी विजेता रहे।

कबड्डी महिला में कटेव, घोडी, पिपली ब, पानवा, सोमावत, पादेडी और श्यामपुरा विजेता रहे। टेनिस बॉल क्रिकेट महिला में श्यामपुरा, माण्डवाफला, भरदा और पुरूष में पिपली ब विजेता रहे। फुटबॉल महिला में कागदर भाटिया विजेता रहे। खो-खो महिला में पण्ड्यावाडा, रजोल, भूधर, बरना, कागदर भाटिया, माण्डवाफला और सोमावत विजेता रहे। रस्सा कशी महिला में माण्डवाफला, भूधर, नलापिपला, सोमावत, घोडी, पिपली अ, बरना और सागवाडा विजेता रहे। कल के मैच भी काफी मनोरंजक होने वाले है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!