सखी सम्मेलन कार्यक्रम, ऋषभदेव नगरपालिका एवं राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाए जुड़ी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से

ऋषभदेव,शुभम जैन । जयपुर सीतापुरा में राजीविका द्वारा आयोजित सखी सम्मेलन कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जिसमे पुरे राजस्थान से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया वहीं कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रैंस के माद्यम से भी संवाद किया .. जिसमे राजस्थान के सभी जिले , ब्लॉक , ग्राम स्तर पर आयोजित किया ।

ऋषभदेव नगरपालिका के पचांयत समिति में भी सखी सम्मेलन का आयोजन किया जिसमे 250 महिलाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम में खेरवाड़ा विधानसभा के विधायक डॉक्टर दयाराम जी परमार ने महिलाओं का सरकार की चल रही योजनाओ से अवगत करवाया  ।

ऋषभदेव BDO हीराराम जी द्वारा सखी सम्मेलन की जानकारी दी साथ ही कार्यक्रम में राजीविका BPM उमा शर्मा ने महिला शसक्ति कारण के बारे में बताया ।

कार्यक्रम का संचालन अक्षय सोमपुरा द्वारा किया । 

कार्यक्रम में ऋषभदेव प्रधान केसर देवी , कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल जी , और नगरपालिका पार्षद , समाज सेवी , और FPO हितेश जी ,IFC कैलाश ,CTA चंद्रप्रकाश ,मैनेजर चंदा , अनीता , साथ ही ऋषभदेव और भूधर क्लस्टर लेखपालक , डाटा इंट्री सखी, CC ,उद्यम सखी , और स्वयं सहायता समूह की महिलाए उपस्थित थी ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!