छात्राएं रात्री को सोते वक्त अपने मोबाइल फोन को बेड से 5 फुट की दूरी पर रखें : वित्तीय साक्षरता समन्वयक।

कल्याणपुर,अशोक वैष्णव  | पंचायत  समिति ऋषभदेव के गांव  में राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक शाखा कल्याणपुर के द्वारा 10वीं ,11वीं, 12वीं ,कक्षाओ की छात्राओं के बीच वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर में स्कूल के कार्यवाहक प्रिंसिपल नीरज कुमार जैन द्वारा सभी का स्वागत करते हुए वित्तीय साक्षरता पर छात्राओं के बीच में शिविर आयोजित करने पर बैंक का आभार व्यक्त किया गया ।शाखा प्रबंधक राजेश कुमार द्वारा स्कूल स्टाफ को व्यक्तिगत ऋण योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि आगामी त्योहारों के सीजन में इस योजना का आप लोग लाभ उठाएं। साथ ही प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत शून्य शेष पर अपने परिवारो के सदस्यों के बचत खाते बीसी सेंटर पर अथवा बैंक शाखा में आकर खुलवाने का आव्हान किया गया। वित्तीय साक्षरता समन्वयक अतीक अहमद के द्वारा छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ को जिला प्रशासन की मतदान से संबंधित ऑडियो सॉन्ग को मोबाइल पर सुनाया गया तथा बताया गया कि 18 वर्ष की उम्र की सभी छात्राएं अपना नाम मतदाता सूची में प्राथमिकता से जुड़वाएं। छात्राओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, की जानकारियां भी दी गई तथा छात्राओं को बचत खातों में हो रही धोखाधड़ीयो जैसे मिस कॉल के माध्यम से /मैसेज से/ प्रबंधक के नाम से /केवाईसी अपडेट के नाम से/ एटीएम कार्ड के नाम से/ इत्यादि की जानकारियां दी गई ,एवं बचाव के उपाय भी बताए गए । शिविर में बताया गया कि छात्राओं को रात्रि को सोते समय मोबाइल फोन को बेड से कम से कम 5 फुट की दूरी पर रखने की सलाह दी गई ,ताकि इसके ऊपर आने वाली हानिकारक तरंगों से शरीर को बचाया जा सके।इसकी तरंगों से हृदय, दिमाग, आंख, कान, को नुकसान हो सकता है।स्कूल अध्यापक कांतिलाल खराड़ी के द्वारा बैंक का धन्यवाद व्यक्त किया गया। शिविर में शाखा प्रबंधक राजेश कुमार, सहायक भूपेंद्र कुमार मीणा, वित्तीय साक्षरता समन्वयक अतीक अहमद ,स्कूल प्रिंसिपल नीरज कुमार जैन ,स्कूल प्राध्यापक गण कांतिलाल खराड़ी, श्रीमती कैलाश कुंवर राठौर, श्रीमती प्रतिभा सिसपूरिया ,संगीता देवी ,मोनिषा परमार, इत्यादि उपस्थित रहे हैं।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!