शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिये खेल आवश्यक – विधायक डॉ. परमार
ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2023 का भव्य शुभारम्भ

ऋषभदेव | राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता 2023 का भव्य शुभारम्भ पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री एवं विधायक खेरवाडा डॉ. दयाराम परमार के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। डॉ. परमार ने बताया कि खेलों से चहूंमुखी प्रतिभा का विकास होता है। शारीरिक दक्षता बढती है। सरकार ने खेलों के लिये जो गाईडलाईन एवं दिशा-निर्देश जारी किये है, सभी प्रतिभागी एवं निर्णायक मण्डल उनकी पालना करे। कार्यक्रम के अध्यक्ष केशर देवी प्रधान, विशिष्ठ अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष मनीष मीणा, पीसीसी सदस्य जयप्रकाश वाणावत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूपलाल मीणा, उपप्रधान शंकरलाल कलासुआ, सेठ राजमल कोठारी, पूर्व शिक्षा उपनिदेशक भूपेन्द्र कुमार जैन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता खेरवाडा गणेश मीणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री दिलीप परमार, सेवादल अध्यक्ष मुकेश जैन, नगरपालिका उपाध्यक्ष बदी देवी मीणा, विभिन्न पंचायतों के सरपंच, नगरपालिका ऋषभदेव के पार्षद एवं कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों में उपखण्ड अधिकारी श्रवण सिंह राठौड, तहसीलदार श्यामसिंह चारण, विकास अधिकारी हीरालाल मेघवाल, सतीश गांधी एसीबीईओ प्रथम, श्यामसुन्दर सोलंकी एसीबीईओ द्वितीय, पीईईओ, प्रधानाचार्य सहित कई अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। अतिथियों का माला, साफा/पगडी, उपरणा एवं मोमेन्टो के साथ स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतीश चन्द्र जैन ने दिया।
उन्होने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 223 टीमों के 2565 प्रतिभागी भाग ले रहे है। प्रतियोगिता में टेनिस बॉल क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, रस्सा कशी और शूटिंगबॉल जैसे खेलों में प्रतिभागी भाग ले रहे है। प्रतियोगिताओं के लिये प्रतियोगिता स्थल यथा गुरूकुल ग्राउण्ड़, श्रीकेराउमावि का नीचे व उपर का ग्राउण्ड़, विद्यानिकेतन का ग्राउण्ड़, सेन्टपॉल स्कूल का ग्राउण्ड निर्धारित किये गये है। प्रतिभागियों के लिये भोजन की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु विभिन्न प्रकार के दलों का गठन किया गया है। मुख्य अतिथि डॉ. परमार ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट को सलामी दी। मार्चपास्ट का नेतृत्व दिलीप भाणावत ने किया। श्रीकेराउमा विद्यालय की बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
प्रधान निर्णायक रतनलाल कलाल ने खेल कार्यक्रम की सूचना देते हुये प्रतिभागियों को शपथ दिलवाई। सीबीईओ प्रथम सतीश गांधी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया। तत्पश्चात डॉ. परमार ने टेनिस बॉल क्रिकेट के उद्घाटन मैच कागदर भाटिया बनाम रजोल का बल्लेबाजी करते हुये शुभारम्भ किया। जिसमें विजेता कागदर भाटिया रही। विभिन्न प्रतियोगिताएं

22 अगस्त तक आयोजित की जायेगी। कार्यक्रम का संचालन आनन्द मेहता, फतहलाल डामोर एवं श्वेता जैन द्वारा किया गया।
पहले दिन के मैच वॉलीबॉल पुरूष में सागवाडा, भूधर, नलापिपला और जलपका विजेता रहे। कबड्डी पुरूष में नीचला माण्डवा, माण्डवाफला, बिच्छीवाडा और सोमावत विजय रहे। टेनिस बॉल क्रिकेट पुरूष में कागदर भाटिया, निचला माण्डवा और भूधर विजेता रहे। कबड्डी महिला में पादेडी, परेडा, कोजावाडा और श्यामपुरा विजेता रहे। खो-खो महिला में नलापीपला, कल्याणपुर, कानुवाडा और मसारो की ओबरी विजेता रहे। रस्सा कषी महिला में चिकला, रजोल, पादेडी और गरनाला विजेता रहे। वॉलीबॉल महिला में परेडा और घोडी विजेता रहे। टेनिस बॉल क्रिकेट महिला में भरदा विजेता रहे। शूटिंग बॉल पुरूष में मसारो की ओबरी, निचला माण्डवा, घोडी और गरनाला विजेता रहे। फुटबॉल पुरूष में कानुवाडा और श्यामपुरा विजेता रहे।
