मावली में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ हुई।

मावली उपखण्ड कार्यालय के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर गुरुवार से राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन उपखण्ड अधिकारी श्री कांत व्यास ,प्रधान पुष्कर लाल डाँगी,चेयरमैन भूपेन्द्र सिंह गुर्जर,ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद सुथार के हाथों से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमे अघ्यापक प्रेम सालवी ने सरस्वती वंदना कर के कार्यक्रम की शुरुआत करवाई। प्रधानाचार्य मांगी लाल बलाई ने बताया की खेलकूद प्रतियोगिता आज दिनाँक 17 अगस्त से शुरू होकर 22 अगस्त तक चलेगी।यहाँ से जो टीम विजेता होगी वह जिला स्तर पर भाग लेंगी। इसमे मावली तहसील की 49 टीमें भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता में कब्बडी,शूटिंग बॉल,वॉलीबाल,खो खो, टेनिस बॉल,क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता मावली, लदानी, विशनपुरा, फतेहपुरा विद्यालय के फील्ड पर खेले जाएंगे। इस दौरान विकास अधिकारी निरंजन सुमन,नटवर गुर्जर,पार्षद प्रकाश,मनीष विजयवर्गीय,कुन्दन तेली,ऋषि खत्री,बादल शर्मा, अघ्यापक दिलीप त्रिपाठी, नरेन्द्र आमेटा,सीमा चौधरी,तुलसी राम गायरी,अर्जुन सिंह झाला,ललित सिह,महेंद्र सिंह ,प्रवीण जैन,अनिल टांक, हुक्मीचंद,चमन सिह,राधा किशन,जग्गनाथ ,मनोहर सिंह,जगदीश,गोपाल मेहता,अब्दुल गनी,पिंकी बाला, ललिता सोनी,रतनी आचार्य सुख लाल डाँगी सहित कई अघ्यापक मौजूद रहे।
