दिव्यांगता’ पर भारी पड़ा देशभक्ति का जज्बा,तिरंगा हाथ में लेकर सड़क पर उतरे दिव्यांग

उदयपुर,नितेश पटेल । दिव्यांग अधिकार संघर्ष एवं न्याय हित मंच उदयपुर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया है इसी कड़ी में उदयपुर नगर निगम से दिव्यांगों ने बड़े हर्ष उल्लास के साथ तिरंगा रैली निकाली इस इस अवसर मौजूद दिव्यांग मनोनीत पार्षद राजेश चौहान, गोपाल दास, दिनेश जाटव, सुनील कलाल, कारूलाल कुमावत, तुलसीराम लोहार,कमलेश वैष्णव, सोहन सिंह , पुष्पा , पूनम,मान कुंवर , मेहक मीणा, मधुभाई, अंबा तेली, प्रेम कुमार, विशाल सिंह, अल्पेश जैन, विजय कुड़िया, बगदीराम, सहित दिव्यांगों की उपस्थिति रही। सभी दिव्यांगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति गानों की धुन पर शानदार तिरंगा रैली निकाली कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों में भी देश प्रेम का जज्बा जागृत होता है और वह अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को दिव्यांगों ने बड़े ही उमंग और उल्लास के साथ तिरंगा रैली का आयोजन किया रैली नगर निगम से सूरजपोल बापू बाजार दिल्ली गेट कोट चौराया चेतक सर्कल फतेहसागर यूआईटी सर्किल सुखाडिया सर्कल से संपन्न हुई.

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!