अम्रत भारत योजना के तहत मावली रेलवे स्टेशन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री ने किया शिलान्यास

  ओमप्रकाश सोनी

मावली कस्बे में रविवार को अम्रत भारत स्टेशन योजना के तहत मावली जंक्शन रेलवेस्टेशन का पुनर्विकास कामो का वर्चुअल शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।इस समारोह में पधारे हुए अतिथियों का साफा व ओपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।मावली रेलवे स्टेशन अधीक्षक शारद चन्द्र पुरोहित ने बताया कि इस आधुनिक स्टेशन पर शॉपिंग जॉन,फूड कोर्ट,चिल्ड्रन प्ले एरिया जैसी कई सुविधाएं, मल्टी लेवल पार्किंग, लिफ्ट,एस्केलेटर, ट्रेवलेटर,वेटिंग एरिया,दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं सहित कई सुविधाएं होगी।डी ई एन साउथ प्रियंका मीणा ने कहा कि इन सुविधाओं के साथ ओर भी किसी का कोई सुजाव हो तो भी देवे। 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। प्लेटफार्म की सतह के विस्तार किया जायेगा।21 करोड़ रुपये की लागत से मावली स्टेशन का निर्माण होगा।

इस कार्यक्रम में रेलवे की ओर से प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमे प्रथम,द्वितीय, तृतीय आने वाले छात्रों को पारितोषिक दिए।उसके बाद मेंभाजपा देहात जिला अध्यक्ष चन्द्र गुप्त सिह, देहात जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार, पूर्व विधायक दलीचन्द डाँगी,पूर्व विधायक शान्तिलाल चपलोत,जिला प्रमुख ममता, सहित कई भाजपा नेताओं ने सभा को सम्बोधित किया।इस कार्यक्रम की व्यवस्था भाजपा के सयोजक जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार ने की इस दौरान रेलवे के एईई रजनीश शर्मा, एडीएसपी डाल चंद,कुलदीप सिंह चुण्डावत, रतन सिह कितावत, मावली व्यापार मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार लोढ़ा, राजेन्द्र कुमार गोखरू,जय प्रकाश बोकड़िया,भाजपा मावली के मण्डल अध्यक्ष कैलाश गाडरी,ऋतु अग्रवाल ,राकेश खटवड,राजू पूरी गोस्वामी, विकास खत्री,व भाजपा के कई कार्यकताओं सहित ग्रामीण सेकड़ो की सख्या में उपस्थित रहे।संचालन दीक्षिका सैनी ने किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!