ऋषभदेव में पांच दिवसीय राजीव गाँधी शहरी ओलम्पिक खेल का शुभारंभ
ऋषभदेव । राज्य सरकार द्वारा आयोजित पांच दिवसीय राजीव गाँधी शहरी ओलम्पिक खेल नगरपालिका ऋषभदेव में विधायक डाक्टर दयाराम परमार के मुख्य आतिथ्य में प्रारम्भ हुए। विधायक डाक्टर परमार ने खेल के उद्घाटन करने के बाद आयोजित समारोह में कहा कि खेल से व्यक्ति के मानसिक विकास होता है तथा एक दूसरे के प्रति स्नेह एवं भाईचारा बढता है। उन्होंने कहा कि खेल मैदान के पास जो सामुदायिक भवन है, उसका नाम टाउन हॉल नाम कर देना चाहिए। समारोह में उन्होंने ऋषभदेव में इनडोर स्टेडियम आने वाले समय में बनाने का आश्वासन भी दिया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डाक्टर दयाराम परमार, अध्यक्षता ऋषभदेव नगरपालिका के अध्यक्ष मनीष मीणा, विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति ऋषभदेव की प्रधान केशर देवी मीणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव के अध्यक्ष रुपलाल मीणा, तहसीलदार श्यामसिंह चारण, पीसीसी सदस्य जयप्रकाश वाणावत थे। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतीश जैन ने अतिथियों का स्वागत करने के बाद ओलम्पिक खेल पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि ऋषभदेव में शहरी खेल में विभिन्न खेलों के लिए एक हजार 478 छात्र- छात्राओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। स्थानीय बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत एवं सामुहिक नृत्य गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा प्रवक्ता गणेश मीणा, शिक्षाविद भूपेन्द्र जैन, पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाश जैन, विकास अधिकारी हीराराम मेघवाल, नगरपालिका ऋषभदेव के अधिशाषी अधिकारी विजेश मंत्री, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष मुकेश सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे।
