अंगदान पखवाड़ा: अंगदान महादान जागरूकता अभियान के तहत छात्रों ने ली शपथ

अंगदान कर दूसरों को जीवनदान देने के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रदेश में अंगदान जीवनदान महाभियान के तहत गुरुवार को अंगदान पखवाड़ा मनाया गया, इसको लेकर गुरुवार को सराडी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राजेन्द्र जाट ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज, समाज के प्रबुद्धजनों, अस्पतालों और स्वयंसेवी
संस्थाओं सहित विभिन्न संस्थानों को जोड़ने का प्रयास किया गया, व आमजन को अंगदान के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही सभी स्कूलों, कॉलेजों, ट्रॉमा सेंटर, पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों को इससे जोड़ा गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराड़ी पर गुरुवार को चिकित्सा अधिकारी प्रभारी एवं एएनएम प्रियंका मीणा, वर्षा पांडे द्वारा प्रधानाचार्य सुनीत शर्मा, जगदीश मेघवाल के नेतृत्व में समस्त विद्यालय के कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं एवं सभी अध्यापकों को अंगदान महादान की शपथ दिलाई गई। चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र जाट द्वारा अंगदान के महत्व को समझाते हुए संबोधन भी दिया गया। इस कार्यक्रम में 500 विद्यार्थी एवं 20 अध्यापकगणों ने अंग दान महादान को अपनाने एवं दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ ली।
जाट ने बताया कि जितनी अंगदान की जरूरत है, उतना हो नहीं रहा है और इस मामले में राष्ट्रीय औसत की तुलना में कम है। मेडिकल कॉलेजों में अंग प्रत्यारोपण यूनिट भी स्थापित किए जा रहे हैं। जिससे प्रत्यारोपण की प्रक्रिया सहज और सुलभ होगी। इससे प्रदेश की जनता को काफी फायदा होगा, क्योंकि जिन लोगों को अंगों की आवश्यकता है, उन्हें अंग उपलब्ध होंगे।
