सेमारी सेटेलाइट सेन्टर पर चल रहे 41 दिवसीय ब्यूटी पार्लर मेनेजमेंट कार्यक्रम का हुआ समापन

सराडा,नितेश पटेल । आईसीआईसीआई बैंक द्वारा प्रायोजित आईसीआईसीआई आरसेटी भारत की सर्वश्रेष्ठ लघु अवधि प्रशिक्षण संस्थानों में से एक हैं ।आईसीआईसीआई आरसेटी द्वारा सेमारी सेटेलाइट सेन्टर पर चल रहे 41 दिवसीय ब्यूटी पार्लर मेनेजमेन्ट’ कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस थाना सेमारी की महिला पुलिस नैना कुंवर के हाथों प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र व टूल किट वितरित किये गये। नैना राठौड़ ने प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को हमेशा आत्म विश्वास को मजबूत रखते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी एवं सेटेलाइट सेन्टर सेमारी के प्रशिक्षक समन्वयक वैभव गुप्ता के मार्गदर्शन में चलाए गये 41 दिवसीय प्रशिक्षण में 34 प्रशिक्षणार्थियों ने ब्यूटी पार्लर मेनेजमेन्ट प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक मन्जु कलाल ने प्रशिक्षणार्थियों को जीवन में हमेशा सकारात्मक सोच रखते हुए हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह दी।कार्यक्रम में मोबीलाईजर नरेश कलाल,रविन्द्र वैरागी,हरीश मीणा व हेमेन्द्र सुथार ने जीवन में स्वरोजगार से जुड़ने एवं उनके उज्जवल भविष्य कामना की।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!