दक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

बड़ी सादड़ी,विनोद कुमार रैगर । IIFL फाउंडेशन एवं गायत्री सेवा संस्थान द्वारा जनजाति क्षेत्र में संचालित सखियों की बाड़ी कार्यक्रम की चयनित पीपलखूंट ब्लॉक की 50 दक्षाओं का तीन दिवसीय दक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन छोटी सादड़ी में हुआ । इस अवसर पर बोलते हुए पीपलखूंट ब्लॉक के समन्वयक नन्दलाल मीणा ने बताया की तीन दिवसीय प्रशिक्षण में दक्षाओ को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के विभिन्न कौशल के बारे में एवं गतिविधि आधारित शिक्षण एवं TLM की सहायता से बालिकाओं को सरल तरीके से कैसे शिक्षण करवाया जाए इसके बारे में बताया गया । आईआईएफएल फाउंडेशन के हेमंत मीणा ने बताया कि राजस्थान में फाउंडेशन द्वारा सखियों की बाड़ी कार्यक्रम के माध्यम से 12 जिलों में 1134 सखियों की बाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे है जिसमे 34000 बालिकाएं शिक्षण प्राप्त कर रही है । प्रशिक्षण में आई आई एफ एल फाउंडेशन से प्रशिक्षण हेड प्रवीण पानेरी दक्ष प्रशिक्षक निकिता शर्मा एवं निशा शर्मा द्वारा हिंदी,गणित एवं अंग्रेजी विषय में गतिविधि आधारित शिक्षण की बारीकियों के बारे में दक्षाओ को जानकारी दी गई श्याम लाल मीणा द्वारा विभिन्न गतिविधियां और बालगीत करवाएं गये।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!