द्वितीय चरण शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

मावली,ओमप्रकाश सोनी । नगर पालिका क्षेत्र में बुधवार को स्थानीय ब्लॉक के मॉडल स्कूल में 6 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर समापन समारोह की अध्यक्षता स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने की मुख्य अतिथि शिक्षक संघो के पदाधिकारियों में सुधीर शर्मा, शैलेश कोठारी, श्याम लाल आमेटा, शंकर लाल खटीक,सुरेश देश बंधु, योगेश जैन, देवी लाल जाट, पवन खटीक, सोहन लाल बुनकर थे। अतिथियों का तिलक लगाकर, उपरणा ओढ़ाकर, मेवाड़ी साफा से स्वागत सोहन लाल बुनकर ने किया। समारोह का संचालन योगेश जैन एवं सुरेश देश बंधु ने किया । शिविर का प्रतिवेदन महिपाल सिंह ने प्रस्तुत किया । शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण शिविर के सफल संचालन हेतु देवेन्द्र कुमार का आभार व्यक्त कर अभिनन्दन किया गया । सभी दक्ष प्रशिक्षकों एवं व्यवस्थापकों सहित संभागी शिक्षकों की उपस्थिति रही।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!