श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना उदयपुर के युवा जिला अध्यक्ष फतहनगर में किया भव्य स्वागत
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के फतहनगर में सोमवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी उदयपुर के नव नियूक्त युवा जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत गढ़पुरा के युवा जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार फतहनगर पहुंचने पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मावली सरक्षक भगवत सिंह एवम् महाराणा प्रताप क्षत्रिय संस्थान के नेतृत्व में कई करणी सैनिकों ने मिलकर युवा जिला अध्यक्ष चूंडावत का माला उपरना पहनाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान वल्लभनगर तहसील अध्यक्ष लाल सिंह झाला, मावली उपाध्यक्ष राहुल सिंह क्षत्रिय संस्थान संरक्षक भोम सिंह चुंडावत, करणी सेना मावली संरक्षक भगवत सिंह राठौड़, क्षत्रिय संस्थान अध्यक्ष पर्वत सिंह राणावत ,भैरू सिंह राणावत ,पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणावत, मुकुंद सिंह राणावत ,महेंद्र सिंह चौहान, शक्ति सिंह चुंडावत, करणी सेना महासचिव नारायण सिंह सिसोदिया, लक्ष्मण सिंह चुंडावत, नारायण सिंह राणावत, महेंद्र सिंह राणावत, रणवीर सिंह शेखावत, विजेंद्र सिंह राजावत, विक्रम सिंह रावल समेत कई करणी सैनिक मोजूद थे। युवा जिला अध्यक्ष चुंडावत ने पालिका अध्यक्ष मय टीम को संगठन के प्रति एकजुटता के साथ खड़े रहने के लिए प्रेरित किया, चूंडावत ने बताया की मुझे जो जिम्मेदारी आप सबकी बदौलत दी गई है उसको आप और हम सब मिलकर पूरी निष्ठा के साथ पुर्ण करेगे ओर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
