अमृत भारत रेलवेस्टेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ

मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में सोमवार को अमृत भारत रेलवे स्टेशन कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एव समिधा संस्थान मावली में देश एवम रेल में क्या अच्छा हो रहा है इस पर चित्रकला निबंन्ध एवम वाद विवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मावली रेलवे प्रबंधक शरद चन्द्र पुरोहित ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहां की हमें हमारे जीवन के नैतिक मूल्यों को समझना होगा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा तभी हमारा भारत देश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा पुरोहित ने छात्रों से संवाद करते हुए कहा की यदि जीवन में सफल होना है तो एक मंत्र जरूर याद रखना होगा की अनुशासन के साथ मेहनत करने वाला व्यक्ति कभी भी असफल नहीं होता है उसे हमेशा सफलता मिलती है पुरोहित ने यह भी कहा की वर्तमान में रेलवे विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और आने वाले दिनों में रेलवे और भी विकसित होगा और देश की आर्थिक मजबूती में सहयोगी बनेगा। इस अवसर पर अजमेर से कल्याण निरीक्षक बाबूलाल मीणा ने भी विधार्थियो को संबोधित किया मीणा ने रेलवे में नवाचार के बारे में बताया उन्होंने कहा कि रेलवे में यात्रियों की सुविधा ,सुरक्षा एवम आरामदायक सफर के लिए की नए आयाम स्थापित किये गए है। उप स्टेशन अधीक्षक रामजी लाल सैनी ने कहा कि रेलवे हर वर्ग के बारे में सोचता है और कम समय और कम खर्च में यात्रा सुगम हो इसके लिए प्रयासरत रहता है हमारी भारतीय रेल सेवा देश के आर्थिक विकास की महत्वपूर्ण इकाई है। कार्यक्रम में मावली व्यापार मंडल अध्यक्ष निर्मल कुमार लोढा ने भी अपने विचार रखे लोढा ने सभी छात्रों से निवेदन किया की रेलवे स्टेशन के नव निर्माण के उद्गाटन अवसर पर दिनांक 6 अगस्त को सभी विद्यार्थी कायर्क्रम में पधारे ओर इस गौरवमय कार्यक्रम के साक्षी बने। भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष मनोज पुजारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह गौरव ओर हर्ष का विषय है की मावली रेलवे स्टेशन का चयन “आदर्श रेलवे स्टेशन” में हुआ जिसके अंतर्गत आगामी 6 अगस्त 2023 को मावली रेलवे स्टेशन का नव निर्माण का श्री गणेश देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों वर्चुअल द्वारा होगा। पुजारी ने कहा आप सभी विद्यार्थी युवा हैं आप ही आने वाला कल है आपको हमारी रेलवे सेवा के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए की रेलो का क्या महत्व है किस प्रकार रेलवे हमें पूरे देश से जोड़ती है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मांगीलाल बलाई ने रेलवे स्टेशन अधीक्षक शरद चंद्र पुरोहित, कल्याण निरीक्षक बाबूलाल मीणा, स्टेशन अधीक्षक रामजी लाल सैनी, मावली व्यापार मंडल अध्यक्ष निर्मल कुमार लोढा, भाजयुमो मावली मंडल अध्यक्ष मनोज पुजारी का तिलक एवं दुपट्टा धारण करवाकर स्वागत किया‌।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!