मणिपुर की घटना को लेकर केंद्र व मणिपुर की राज्य सरकार के विरुद्ध ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सराड़ा का पैदल मार्च,विरोध प्रदर्शन

विनोद कुमार रैगर

सराड़ा | मणिपुर में चल रहे जातीय संघर्ष, महिलाओं, आदिवासियों के विरूद्ध बढ़ते अत्याचार को रोकने में विफल केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के विरूद्ध आज दिनांक 27 जुलाई 2023 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सराड़ा द्वारा पूर्व विधायक एवं सराड़ा प्रधान बसंती देवी मीणा के नेतृत्व में व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गणेश लाल चौधरी,सेमारी उप प्रधान,संगठन महामंत्री लाल सिंह मीणा की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय सराड़ा पर इकट्ठे होकर जुलूस के रूप में पैदल केंद्र व राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाज़ी करते हुए तहसील कार्यालय पहुँच ज़बरदस्त नारेबाज़ी करते हुए जनविरोधी भाजपा सरकार के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन किया व सराड़ा तहसीलदार कृति भारद्वाज को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर मणिपुर की भाजपा सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की माँग की।
इस अवसर पर ब्लॉक उपाध्यक्ष बहादुर सिंह पड़तालिया,श्याम लाल मीणा,फ़ुलशंकर मीणा,देवीलाल कटारा,देवीलाल मीणा,युवा कांग्रेस ज़िला उपाध्यक्ष नीतेश मीणा,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिलीप कटारा,सेवादल अध्यक्ष सुभाष चोबिसा,ब्लॉक प्रवक्ता नावेद मिर्ज़ा, मण्डल अध्यक्ष देवी सिंह सिसोदिया,झमक लाल सुथार,महासचिव दुर्गेश जोशी,नाथूलाल पटेल,रमेश कलाल,शिवराम मेघवाल,अमरसिंह मीणा,सोहनलाल टेलर, वरिष्ठ का०सदस्य अजीज गदनिया,सचिव भीमराज पटेल,रा.गाँ.बी. अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कीतावत,पंसस नागेंद्र कटारा,राधा देवी मीणा,लालूराम मीणा,सरपंच हमीरलाल मीणा,मावजी मीणा,रामलाल मीणा,महेंद्र मीणा,ललित कुमार मीणा,धूलेश्वर मीणा,उप सरपंच तुलसीराम मेघवाल,भीमराज जैन,कन्हैयालाल पटेल,भूरालाल मीणा,गोपीलाल मीणा,मॉडीलाल पटेल,पूंजालाल पटेल,किशोर मीणा,हरीश मीणा,गणपत मीणा,महेंद्र मीणा,मानसिंह मीणा,रामलाल मॉल,प्रभुलाल मीणा,हरीश कलासुआ,सुनील मीणा,राजकुमार मीणा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!