ऋषभदेव : शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने बाबत 1 सूत्री मांग को लेकर ज्ञापन सोंपा

रिर्पोट : शुभम जैन

ऋषभदेव  : राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ के प्रदेश व्यापी आह्वान पर जिला महामंत्री रूपलाल मीणा एवं ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र मीणा के नेतृत्व में आज शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने बाबत 1 सूत्री मांग को लेकर उपखंड अधिकारी ऋषभदेव के मार्फत मुख्य सचिव महोदया राजस्थान सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया गया जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र पंड्या ने बताया की गैर शैक्षणिक कार्य जैसे बीएलओ मिड डे मील दूध वितरण जैसे अनेक कार्य शिक्षकों द्वारा गैर शैक्षणिक रूप से करवाए जा रहे हैं जिससे शिक्षक विद्यालय में अपने मूल कार्य दूर होते जा रहे हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है पंड्या ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सरकार ठोस कार्रवाई नहीं करती है तू आने वाले 3 अगस्त को जिला मुख्यालय एवं आगामी समय में प्रदेश व्यापी आंदोलन करेंगेl ज्ञापन के दौरान उदय सिंह गुर्जर, प्रकाश मीणा, बाबूलाल मीणा, संजय बोला, योगेश जोशी, प्रवीण खटीक, सोनू सिंह, राजेश मीणा, प्रमोद गुप्ता यशवंत मीणा, राकेश मीणा, गौरीशंकर हरीश मीणा, शांति मीणा, कांति लाल मीणा, भीमराज, बसंती लाल, दशरथ मीणा, दिलीप कुमार, रमेश परमार नरेश मीणा सहित कई शिक्षक एवं बीएलओ उपस्थित रहे

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!