प्रधानमंत्री मोदी करेंगे आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण, सांसद अर्जुन मीणा ने लिया तैयारियों का जायजा

 विनोद कुमार रैगर

लोकसभा क्षेत्र के चावण्ड के पास ग्राम केउडी तथा विधानसभा धरियावद के लसाडिया में भारत सरकार द्वारा एकलव्य माडल रेजिडेंशियल विद्यालय निर्माण कराया गया है जिनकी लागत प्रत्येक विद्यालय की 25 करोड़ पूर्ण है इनका लोकार्पण देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 27 जुलाई को सीकर राजस्थान से वर्चुअल उद्घाटन करेंगे सांसद अर्जुनलाल मीणा ने बताया की वर्चुअल उद्घाटन में वे स्वयं केउडी (सराडा) एकलव्य आवासीय विद्यालय उपस्थित रहेंगे सांसद मीणा ने कहा की यह विद्यालय सराडा ब्लॉक को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जनजाति छात्र छात्राओं को उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खोले गए है पूरे राजस्थान में इस प्रकार के 11 विद्यालयों को खोलने की घोषणा की गई थी जिसमे मेरे उदयपुर संसदीय क्षेत्र में 6 एकलव्य रेजिडेंशियल माडल स्कूल की घोषणा हुई थी इनमे दो विद्यालय शैक्षिक गतिविधियों के लिए तैयार है जिनका उद्घाटन 27 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वर्चुअल रूप से किया जायेगा, सांसद अर्जुनलाल मीणा ने आवासीय विद्यालय मौके पर जाकर उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिया एवम अधिकारियों को तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए सासंद मीणा के साथ में मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा पूर्व सरपंच कालू मीणा धनराज मीणा भगत राम मीणा जिला मंत्री रमेश जोशी सेमारी प्रधान दुर्गा प्रसाद मीणा मौजूद रहे

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!