मणिपुर महिला उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर मणिपुर में महिला उत्पीड़न के खिलाफ उदयपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में विरोध प्रदर्शन करते जुलूस के रूप में कलेक्ट्री पहुंचकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। इस दौरान पुर्व सांसद रघुवीर मीणा,संभाग प्रभारी रतन देवासी,राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली,प्रदेश महासचिव लाल सिंह झाला, मांगीलाल गरासिया, श्रीमती प्रीति शक्तावत,विवेक कटारा,देहात जिलाध्यक्ष कचरु लाल चौधरी और शहर अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ ने अपने संबोधन द्वारा कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देकर महिला उत्पीड़न के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।संचालन राजीव जी सुहालका ने किया।
