श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की बैठक आयोजित हुई

मावली | श्री मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज मावली वल्लभ नगर संगठन ने एक बैठक का आयोजन स्वागत् होटल भटेवर मे किया गया। जिसमे उदयपुर जिले के आस पास के समाज जनो ने भाग लिया। उक्त बैठक मे स्वर्णकार समाज की एक नई व्रहद् इकाइ स्वर्णकार समाज श्री मेढ क्षत्रिय संस्थान मेवाड़ का गठन करने का निर्णय लिया। जिसमे सभी ने एक मत होकर सर्व सम्मति से अपनी स्वीकृति प्रदान की। साथ ही यह भी घोषणा की आगामी दिनों शीघ्र ही मावली वल्लभ् नगर की इस नवीन इकाई के तत्वावधान मे सामूहिक जाग्रति अभियान चलाया जायेगा ,जिसमे सम्पूर्ण मेवाड़ क्षेत्र के समाज जन हिस्सा लेंगे। इस दौरान भीण्डर अध्यक्ष के संरक्षक अम्बालाल सोनी,लक्ष्मी लाल सोनी,रतन सोनी,महामंत्री नटवर सोनी, संगठन मंत्री गोविंद सोनी,जगदीश सोनी,सुभाष सोनी, गिरिराज सोनी,अशोक सोनी, मावली वल्लभ नगर सचिव युगल किशोर सोनी,संरक्षक रामचंद्र सोनी,युवा अध्यक्ष मुकेश सोनी,महामंत्री धर्मेंद्र सोनी, वरिष्ठ अध्यक्ष उकार सोनी ,युवा प्रवक्ता पुष्कर सोनी ,ताणा अध्यक्ष पारस सोनी, मेनार अध्यक्ष हिरा लाल् सोनी,इन्टाली अध्यक्ष परस राम सोनी,आकोला कन्हैया लाल सोनी सहित कई गाँवो के लोग मौजूद रहे।
