महामहिम राष्ट्रपति महोदया से हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य के प्रतिनिधि मंडल ने की शिष्टाचार भेंट
बाँसड़ा,कन्हेंयालाल मेनारिया | आज दिनांक 21 जून 2023 हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त श्री प्रदीप मेघवाल ने बताया कि संगठन के राज्य सचिव श्री नरेंद्र औदीच्य एवं प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। राज्य सचिव औदीच्य ने खाटू श्याम दर्शन के दौरान गुलदस्ता एवं आराध्य देव श्रीनाथ जी की तस्वीर भेंट करते हुए वीरो की भूमि राजस्थान में स्वागत एवं अभिनंदन किया साथ ही हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य के द्वारा बालक बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु की जा रही गतिविधियों से अवगत कराया। इस शुभ अवसर पर संगठन के राज्य संगठन आयुक्त स्काउट श्री रिपुदमन सिंह गिल एवं राज्य संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती कविता जैन सहित सहायक सचिव समन्वयक श्री विजय दाधीच के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। महामहिम राष्ट्रपति महोदया ने संगठन की गतिविधियों से अभिभूत होकर शुभकामनाएं दी।
