सुभाष नगर मुस्लिम कमेटी ने कांग्रेस केनवनियुक्त जिलाध्यक्ष त्रिपाठी का किया अभिनंदन
विनोद कुमार रेगर
गुरला :- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त किए गए भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी का सुभाष नगर मलाण क्षैत्र की मुस्लिम कमेटी की ओर से गुरुवार को अभिनंदन किया गया क्षेत्र की उस्मानिया मस्जिद के संस्थापक सदर शहजाद खान और कब्रस्तान कमेटी सुभाष नगर के सदर शकील अहमद अंसारी ने त्रिपाठी को मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया एवं कमेटी के संरक्षक मोहम्मद खां पठान, नायब सदर डॉ. फखरुद्दीन मंसूरी, खजांची नाहर खां कायमखानी, सदस्य बाबू मंसूरी, फूल मोहम्मद एवं फकरुद्दीन शेख ने फूल माला पहनाकर बधाई दी, इस अवसर पर त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त कर आम नागरिकों की सेवा में सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया और कहां की हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
