अकादमी ऑफ़ वेल बीइंग सोसाइटी की एग्जीक्यूटिव मीटींग
विनोद कुमार रेगर
उदयपुर । मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सभागार में समाज में खुशहाली लाने के लिए विभिन्न आयामों पर चर्चा के साथ हुई संपन्न एग्जीक्यूटिव मीटींग में संस्थापक अध्यक्ष प्रो. विजयालक्ष्मी चौहान ने कहा कि जीवन को खुशहाल बनाने के लिए विटामिन्स कि जरुरत है उसी तरह से समाज को खुशहाल बनाने के लिए स्नेह, बंधन, साहस, समर्पण जैसे विटामिन्स की आवश्यकता है। होने के नाते उन्होंने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि सभी अपने अपने स्तर पर आत्म अवलोकन करते हुए अपने व्यवहार से जीवन और समाज में खुशहाली लाने का प्रयास करे इस अवसर पर डॉ. दीपेंद्र सिंह चौहान एवं डॉ. मीना बाबेल का ‘योग द्वारा उत्तम स्वास्थ्य’ के क्षेत्र में उलेखनीय कार्यो के लिए सम्मान किया गया लायंस क्लब उदयपुर लेकसिटी अध्यक्ष डॉ दीपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आगामी समय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग एवं स्वास्थय विषय पर कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न राष्ट्रों के विशेषज्ञों को सम्मिलित करते हुए करके योग के प्रभावों पर मंथन किया जाएगा। डॉ अजय चौधरी द्वारा पेरेंटिंग पर कार्यशालाओं के आयोजन करने की रूपरेखा प्रस्तुत की गयी । जिसमें उन्होंने बताया कि आदिवासी एवं ग्रामीण बच्चो के अभिभावकों को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा। डॉ डॉली मोगरा ने बताया कि हैंडलूम दिवस और सस्टेनेबल फैशन की प्रति जागरूकता लाने के लिए कॉलेज व् स्कूल छात्रों के लिए राज्य स्तर की क़्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। डॉ कल्पना जैन ने नए बने सदस्यों का स्वागत किया तथा मेन्टल हेल्थ पर किये गए कार्यो के बारे में बताया। डॉ अल्पना सिंह ने जर्नल ऑफ़ वेल बीइंग के नए अंक में प्रकाशित शोध पत्रों कि जानकारी दी और बताया कि अकादमी शोध कार्यो को निरंतर प्रकाशित करके अपना योगदान दे रही है। डॉ अनिता तलेसरा, डॉ राजश्री राठौड़, डॉ वीनस व्यास, डॉ सपना मावतवाल, डिंपल जैन ने भी अपने क्षेत्र विशेष में किये गए कार्यो के बारे में बताते हुए कहा कि खुशहाली से स्वयं एवं समाज दोनों को प्रगतिशील बनाया जा सकता है। डॉ अजय चौधरी द्वारा धन्यवाद दिया गया
