भ्रष्टाचार को रोकने के लिए ओपन गोटी सिस्टम लागू की जावे

उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । डॉक्टर अंबेडकर जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष इंजीनियर शैलेंदर चौहान की अध्यक्षता में हाथीपोल कार्यालय पर बैठक हुई इस बैठक में मंत्री देवीलाल दाणा ने बताया कि उदयपुर शहर में 407 सफाई कर्मियों के पद भरे जा रहे हैं इसमें विगत वर्ष 2018 की भर्ती में बकाया एसटी की 136 पद रिक्त रह गए थे उन्हें भी इस भर्ती में शामिल किया जावे बैठक में अखिल भारतीय sc-st एकता मंच के महिला विग अध्यक्ष ललिता कल्याणा ने बताया कि जिसके घर में सरकारी नौकरी नहीं है उन को प्राथमिकता दी जावे एवं आर्थिक आधार व घरेलू परिस्थितियों को आधार पर भर्ती की जावे बैठक में उपस्थित उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा जी वाल्मीकि ने बताया कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए ओपन गोटी सिस्टम लागू की जावे आपने बताया कि बैठक में उपस्थित दीपेश चौहान ने बताया कि कई वर्षों से ठेका प्रताप में कार्य कर रहे हैं सफाई कर्मी के अनुभव को प्राथमिकता मिलनी चाहिए
इंजीनियर शैलेंद्र चौहान ने बताया कि अगर साक्षात्कार होता है तो निश्चित रूप से भ्रष्टाचार होगा इस भर्ती को पारदर्शिता रखने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी बोर्ड में शामिल किया जावे नवरतन खोखावत ने जानकारी दी

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!