लियो क्लब विजयनगर क्लासिक” की नवीन कार्यकारिणी का लियो प्रांतीय टीम ने किया भव्य स्वागत अभिनंदन

गुरला (भीलवाड़ा),विनोद कुमार रैगर । लियो क्लब बिजयनगर क्लासिक यूथ की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के मनोनित होने के पश्चात सोमवार को लियो प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा नवगठित कार्यकारिणी का माला, दुपट्टा पहनाकर स्वागत -अभिनंदन किया गया एवं प्रफुल्ल हृदय से शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर लियो डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर अमित लोढ़ा ने नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष सीए प्रशांत बड़जात्या एवं पूरी टीम को लियो प्रांत 3233 E2की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की और स्वागत अभिनंदन के दौरान कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में लियो क्लब बिजयनगर क्लासिक यूथ सेवा कार्य में अग्रणी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रांत की टीम सदैव स्थानीय लियो संगठन के साथ सेवार्थ तत्पर मौजूद रहेगी। आपके कुशल नेतृत्व में लियो क्लब बिजयनगर क्लासिक यूथ प्रांत में संगठन का नाम रोशन करेंगे लियो प्रांतीय अध्यक्ष नवीन चौपड़ा ने कहा कि आप अपनी सेवाओं से संगठन को उतरोतर मजबूती प्रदान करेंगे। ऐसी आशा करते हैं। लियो प्रांतीय प्रवक्ता लियो अक्षत जैन ने बताया की इस अवसर पर लियो क्लब क्लासिक यूथ के नवनिर्वाचित सचिव लियो केशव नागोरी, कोषाध्यक्ष लियो हिमांशु विजयवर्गीय का भी स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान लियो मोहित कावड़िया,विकास गोखरू,अंकुश मुणोत, नोरत साहू,सीए जितेंद्र शर्मा,शुभम छाजेड़ सहित कई लियो सदस्यों ने भी नवगठित कार्यकारिणी का भाव भीना स्वागत-अभिनंदन किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!