सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभार्थी उत्सव आज

उदयपुर,नितेश पटेल । राज्य सरकार के सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग का राज्य स्तरीय लाभार्थी उत्सव मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की उपस्थिति में जयपुर में मंगलवार 11 जुलाई को सुबह 11 बजे से मनाया जाएगा। उदयपुर जिले का जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच पर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशन में आयोजित होगा।
सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत लाभार्थियों के साथ संवाद किया जाएगा। कार्यक्रम में उदयपुर जिले के करीब 4 लाख 48 हजार 788 लाभार्थियों के खातों में बढी हुई पेंशन राशि का हस्तांतरण होगा। इसमें एकल नारी सम्मान योजना में एक लाख 3 हजार 788, वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना में 3 लाख 17 हजार 571, विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना में 23 हजार 999 तथा कृषक सम्मान योजना में 3364 लाभार्थी शामिल है। कार्यक्रम की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!