निःशुल्क पांच दिवसीय पंचकर्म आयुर्वेद चिकित्सा शिविर शुरू
उदयपुर,नितेश पटेल । पंचकर्म चिकित्सा पद्धति में बढ़ते रुझान को देखते हुए आरोग्य समिति राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिन्धी बाजार में निःशुल्क पांच दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर का शुभारंभ सोमवार को सहायक निदेशक भूपेन्द्र शर्मा एवं सत्येन्द्र सिंह ने किया। प्रभारी एवं वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि शिविर में जोड़ों का दर्द, माइग्रेन, सायटिका, अवस्कुलर, नेक्रोसिस, एडी में दर्द बालों की समस्या का उपचार के लिए कटीबस्ती, जानुबस्ती, ग्रीवाबस्ती, सर्वांग, स्वेदन, स्थानिक अभ्यंग, सर्वांग अभ्यंग, स्थानिक स्वेदन, षष्टिशाली, पिंडस्वेद, शिरोधारा, शिरोबस्ती, धारास्वेदन, बस्तीकर्म द्वारा 100 से अधिक रोगियों का उपचार शुरू हुआ। चिकित्सा शिविर में डॉ शोभालाल औदिच्य, डॉ शैलेन्द्र शर्मा, डॉ संतोष कुमारी दमानी, डॉ रीना पारगी, डॉ मिथिलेश शाक्यवाल, डॉ अंकिता सियाल, डॉ आकाश जैन, वरिष्ठ कम्पाउण्डर रूपलाल मीणा, नर्स इंदिरा डामोर, शंकरलाल खराडी, कंचन कुमार डामोर, कन्हैया लाल नागदा, चंद्रेश परमार रीना मेघवाल, अंजना बारोट, गीता जणवा, गरीमा मीणा, नरेश गमेती, परिचारक गजेन्द्र आमेटा, निर्भयसिंह भाटी आदि सेवाएं दे रहे हैं।
