विधानसभा प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के साथ की चाय पर चर्चा, पार्टी को मजबूत बनाने का किया संकल्प

भींडर। वल्लभनगर भाजपा विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवो में शोकाकुल परिवारों में ढाढस बंधवाया। भींडर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की तथा पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया व आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। इस मौके पर शहर मंडल अध्यक्ष मुरली मनोहर त्रिवारी, पार्षद सुरेश कंठालिया, पार्षद प्रतिनिधि व महामंत्री चमन लाल सोनी,ओम प्रकाश सोनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर शर्मा, पंचायत समिति सदस्य रतन सिंह राठौड़, युवा नेता विकास सुथार ,पूर्व मंडल अध्य्क्ष हीरालाल पंड्या सहित भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!