भींडर से बीजासर माता जाने वाला मार्ग हुआ खस्ताहाल
भीण्डर। भीण्डर से वाणिया तलाई मार्ग इन दिनों बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं राहगीरों के साथ-साथ दुपहिया व चार पहिया धारियों भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह जगह पर पड़े इन खंडो की वजह से
वाहन धारी आये दिन चोटिल हो रहे हैं
इसी रोड़ पर प्रसिद्ध मेवाड़ की प्रमुख शक्तिपीठों बीजासर माता का मंदिर भी है जहां पर लोग दर्शन के लिए जाते हैं। विभाग के जिम्मेदार रोड पर कोई ध्यान नहीं दे रहे दे रहे हैं ना ही इस पे पैच वर्क कर रहे हैं। नागरिकों ने इस रोड की मरम्मत करवाने की मांग की है।
