एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर से लौटे केडेट्स का ग्रामीणों ने किया अभिनंदन
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील की ग्राम पंचायत गोलवाड़ा के किशन लाल गुर्जर ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुरा के एनसीसी कैडेट 2 राज. r&v रेजीमेंट एनसीसी नवानिया के तत्वावधान मे u.s. ओस्तवाल कॉलेज मंगलवाड़ मे आयोजित एनसीसी के 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर मे भाग लेकर विद्यालय लौटे तो स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी कैडेट्स एवं एनसीसी अधिकारी ऋतुराज सिंह राव का अभिनंदन किया गया तथा प्रधानाचार्य श्रीमती सुमित्रा सोनी का आभार ज्ञापित किया गया। अभिनंदन करने के लिए पूर्व सरपंच भूरा लाल गुर्जर,जिलामहामंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा किशन लाल गुर्जर, उपसरपंच प्रभु लाल गुर्जर,लालू राम गुर्जर,पूर्व विद्यार्थी हितेश गुर्जर, सुरेश गुर्जर, नारायण गुर्जर, राजू गुर्जर , कृष्ण गुर्जर सहित मातृशक्ति उपस्थित रहे।
विद्यालय के एनसीसी अधिकारी ऋतुराज सिंह राव ने कैंप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सभी कैडेट्स ने वहां कठोर सैन्य प्रशिक्षण से गुजरते हुए परेड, फायरिंग, खेल गतिविधि, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
