शिक्षको का 6 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ।
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे से एसआरपी सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया की राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर एवं जिला परियोजना समग्र शिक्षा के संयुक्त तत्वाधान मैं प्राथमिक विद्यालय के एक से पांच तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए छह दिवसीय बुनियादी साक्षरता, संख्या ज्ञान FLN एवं आकलन आधारित शिक्षक प्रशिक्षण टी आर आई उदयपुर में शिविर दिनांक 10 जुलाई से 15 जुलाई2023 तक आयोजित होगा ।
जिसमें परियोजना अधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव ने शिविर का अवलोकन कर दिशा निर्देश दिए और बच्चों की समझ बनाना सीखने सिखाने की प्रक्रिया ही शिक्षा हैं। बालक तक समझने की शिक्षा ,ज्ञान अभीयक्ति, पहुंचे और माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी आशा मंडावत ने कहा की मूल रूप से बच्चे का संप्रेषण हो तथा सार्वभौमिक , बालकों तक ज्ञान कम नहीं पहुंचे बालक और शिक्षक का आदान-प्रदान का निचोड़ आना तभी बच्चे तक ज्ञान पहुंच सकता है। एसआरपी योगेश जैन ने बताया की प्रथम दिवस मै सामान्य परिचय एवं पूर्व परख (FLN ) की अवधारणा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा कोडेड लर्निंग आउटकम्स का कक्षा कक्ष शिक्षण ,बुनियादी साक्षरता के मुख्य कौशलों का दौहरान ,साक्षरता के घटक मौखिक भाषा विकास पर चर्चा की गई । इस दौरान सुरेन्द्र सिंह जैन ,ओम प्रकाश विश्नोई, देवी लाल सालवी, कैलाश चंद्र नागदा, नवीन व्यास, शांतिलाल शर्मा, सत्यवीर चौधरी, दिलीप प्रजापत, नीलिमा रावल, दर्शना, प्रेहिता जैन सहित समस्त ब्लॉकों के लिए MT/kRP उपस्थित हुए।
