अच्छी बारिश की कामना को लेकर रुंडेड़ा और खडोदा में उज्जैनी का हुआ आयोजन
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । क्षेत्र में अच्छी बारिश और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर ग्रामीण अपने अपने गाँवो में ग्राम स्तर पर उज्जैनी का आयोजन कर इंद्रदेव को लड्डु का भोग लगाकर प्रसन्न किया जाता है। रुंडेड़ा में ग्रामीणों ने अच्छी बारिश की कामना को लेकर ग्राम स्तर पर उज्जैनी करके इंद्रदेव व गांव के 13 प्राचीन मंदिरों में भगवान को नारियल, अगरबत्ती व चूरमे के लड्डु का भोग लगाया। इसके लिए शनिवार को गांव के कोतवाल द्वारा गांव में सभी सूचना दी गई कि रविवार को हर घर मे उज्जैनी का आयोजन किया जावे, जिस पर रविवार को उज्जैनी के मौके पर गाँव मे सभी घरों में चूरमा बनाकर भगवान को लड्डु का भोग लगाया। चूरमा बाटी बनाने के बाद हर घर मे सबसे पहले भगवान इंद्रदेव और गांव के 13 प्राचीन मंदिरों में भगवान को भोग लगाया। जैसे ही भगवान को भोग लगाया, शाम को काले बादल छाने के साथ बारिश शुरू हो गई। जिससे ग्रामीणों को उमस से राहत मिली एवं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वही बारिश शुरू होने के बाद किसानों ने इंद्रदेव ओर मा चामुंडा के जयकारे लगाए।
अच्छी बारिश की कामना को लेकर खड़ौदा में चूरमे का लगाया भोग
रविवार को खड़ौदा के चामुंडा माता मंदिर परिसर में अच्छी बारिश सुख, शांति, समृद्धि की कामना को लेकर सामुहिक उज्जैनी का आयोजन किया गया, जिसमें चारभुजा मंदिर व चामुंडा माता परिसर में ग्रामीणों द्वारा हवन यज्ञ किया गया। पंडितों द्वारा मंत्रों उच्चारण के साथ में अच्छी बारिश की कामना की, हवन की पूर्णाहुति के पश्चात गांव में चूरमे का भोग लगाकर इंद्र भगवान को माताजी चारभुजा मंदिर पर भोग धराया। इस अवसर पर हीरालाल, शंकर लाल पुष्करणा, नटवरलाल पुष्करणा, बंसीदास ओर गांव के कई व्यक्ति उपस्थित थे।
