प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में रविवार को प्रतिभावन विद्यार्थियों का सम्मान समारोह रीडर्स पॉइन्ट कोचिंग क्लासेज पर आयोजित हुआ। जिसमे 9वे फाउंडेशन डे कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का पारितोषिक प्रदान कर सम्मान किया गया।इस अवसर पर निदेशक बादल शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी और निरंतर पूरी लगन,मेहनत से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने की सीख दी।इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुतिया दी। इस दौरान मिनाक्षी शर्मा सहित स्टाफ मौजूद रहे।
