ब्राह्मण समाज ने बैठक आयोजित की
मावली,ओमप्रकाश सोनी । क्षेत्र के साकरोदा गांव में रविवार को ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित हुई जिसमें राज्य मंत्री जगदीशराज श्रीमाली, पूर्व उपप्रधान वर्तमान साकरोदा सरपंच कृष्णगोपाल पालीवाल को युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ के राष्ट्रीय संरक्षक बनाए गए। युवा ब्रह्मशक्ति के द्वारा आगामी 16 जुलाई को आयोजित होने वाले ब्रह्मशक्ति महाकुंभ को लेकर बैठक आयोजित की जिसमे बड़ी संख्या मैं ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ लोगो व युवाओं ने भाग लिया ।। सभी समाजजनों ने भारी संख्या मै ब्रह्मशक्ति महाकुंभ मै भाग लेने का संकल्प लिया ।।
बैठक मै युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पुरोहित ने बताया कि 16 जुलाई को राजसमंद में ब्रह्मशक्ति महाकुंभ का आयोजन किया जायेगा। उसमे समस्त ब्राह्मण समाज को सादर आमंत्रित किया गया है। इसको लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पुरोहित ने कार्यकरणी का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय सरक्षक पद पर जगदीशराज श्रीमाली व कृष्णगोपाल पालीवाल को सर्वसहमति से नियुक्त किया ।
युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ के राष्ट्रीय प्रदेश महामंत्री नरेश पालीवाल ने मावली तह. उपाध्यक्ष पद पर शंकर पालीवाल व साकरोदा के अध्यक्ष पद पर धर्मनारायण पालीवाल को नियुक्त किया ।
बैठक मै 24 श्रेणी पालीवाल समाज के अध्यक्ष मांगीलाल पालीवाल , बद्रीलाल मेनारिया ( राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मेनारिया समाज ) युधिष्ठिर पुरोहित ( सरपंच ग्राम. पं. मानकवास ) तथा स्थानीय गांव के वरिष्ठ समाज सेवी मांगीलाल पालीवाल , लक्ष्मीलाल पालीवाल , कन्हैया लाल पालीवाल , मालूराम पालीवाल , उदयलाल पालीवाल , सुखदेव पालीवाल , गणेश पालीवाल सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे ।
