राजस्थान युवा महोत्सव में पंजीकरण का आज अंतिम दिन,जिला समन्वयक गायरी ने बैठक लेकर अधिकाधिक पंजीकरण का किया आह्वान

उदयपुर,नितेश पटेल । राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे राजस्थान युवा महोत्सव के लिए तैयारियां जोरों-शोरों से चल रहे हैं। रविवार को महोत्सव में पंजीकरण का अंतिम दिन होने के कारण संबंधित विभागीय अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इधर, महोत्सव को लेकर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शनिवार को राजस्थान युवा महोत्सव की तैयारी बैठक का आयोजन राजस्थान युवा बोर्ड के जिला समन्वयक भेरुलाल गायरी की अध्यक्षता में किया गया। गायरी ने कहा कि राज्य स्तर पर आयोजित हो रहे इस महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में छिपी विभिन्न प्रकार की कलात्मक योग्यताओं को प्रदर्शन का मंच प्रदान कर राज्य में सृजन का माहौल बनाना है, ऐसे में मुख्यमंत्री की मंशाओं को सार्थक करने के लिए अधिकाधिक पंजीकरण करवाएं और महोत्सव को सफल बनावें।
बैठक मे डाइट प्राचार्य चंद्रशेखर जोशी द्वारा युवा महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों तथा जनसामान्य की अधिकतम भागीदारी हो इस हेतु पंजीकरण करने बाबत प्रयासों की समीक्षा की गई।पंजीकरण की अंतिम दिनांक 9 जुलाई को देखते हुए आम जनता से आह्वान किया गया है कि वे इस राज्य स्तरीय महोत्सव में भागीदारी की पहल करें । उल्लेखनीय है कि प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर दो हजार प्रतिभागियों का पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया है । जोशी ने बताया कि उच्च अधिकारियों द्वारा जिले के सभी सीबीईओ को निर्देशित किया गया है कि शीघ्र पंजीकरण पूर्ण करवाने की कार्रवाई संपन्न की जाए। जिला स्तरीय इस बैठक में डॉ. सत्यनारायण सुथार, रविंद्र दाहिमा ,डॉ जगदीश कुमावत, हेमंत जोशी, चंचल सुथार, सुनील भट्ट तथा चेतन औदिच्य ने अपने विचार रखे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!