कोटड़ावासियों को मिली शुद्ध पेयजल की सौगात,दूरस्थ 53 शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों में लगे आरओ और यूवी फिल्टर,12 हजार से अधिक विद्यार्थी होंगें लाभान्वित

हिंदुस्तान जिंक ने सामाजिक सरोकार के तह्त जनजाति क्षेत्र कोटडा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की पहल अनुकरणीय -ताराचंद मीणा

उदयपुर,नितेश पटेल । उदयपुर जिले के दूरस्थ ग्रामीण आदिवासी अंचल के विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हिन्दुस्तान ज़िंक पहल अनुकरणीय है, अन्य संस्थाएं भी इसी तरह से जनजाति अंचल के शैक्षिक उत्थान के लिए आगे आएं। यह विचार जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने कोटड़ा के विवेकानंद गर्ल्स हॉस्टल में हिन्दुस्तान जिंक द्वारा सीएसआर मद से 53 राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को आरओ और यूवी फिल्टर के शुभारंभ समारोह में व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की हिन्दुस्तान ज़िंक की पहल से इस क्षेत्र में विद्यार्थियों को पीने के लिये शुद्ध जल उपलब्ध होगा जो कि महत्वपूर्ण है। उन्होंने जल की महत्ता पर विचार व्यक्त करते हुए जल सरंक्षण हेतु सभी को जागरूक किया। कलक्टर मीणा ने कोटड़ा क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र में आदिवासी युवा महोत्सव और आदिवासी कल्याण दिवस को वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने 10-10 करोड़ की लागत से कोटड़ा क्षेत्र में सीताफल एक्सीलेंस सेंटर एवं वन उपज एवं औषधीय एक्सीलेंस सेंटर की जानकारी देते हुए बताया कि इससे क्षेत्र में रोजगार एवं विकास को गति मिलेगी। समारोह दौरान आरओ एवं यूवी वॉटर फिल्टर का उद्घाटन कलक्टर ताराचंद मीणा एवं हिन्दुस्तान जिं़क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा ने किया। इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिं़क के उप मुख्य कार्यकारी कृष्णमोहन नारायण, सीएसआर हेड अनुपम निधि, कार्पोरेट कम्यूनिकेशन हेड मैत्रेयी सांखला, तहसीलदार मुगलाराम मीणा एवं कोटड़ा के जनप्रतिनिधियों सहित 53 राजकीय विद्यालयों के प्राचार्य भी उपस्थित थे। समारोह में हिंदुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अरुण मिश्रा ने कहा कि इस पहल के माध्यम से कोटड़ा ब्लॉक में संचालित राजकीय विद्यालयों और छात्रावासों के 12 हजार से अधिक लाभार्थी लाभान्वित होगें जो कि इनमें जल जनित बीमारियों से रोकथाम में महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि कोटड़ा में हमारे आने वाले कल के निर्माताओं के लिये स्वस्थ और खुशहाल वर्तमान की पहल हमारे लिये प्रसन्नता का पल है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!